Advertisement

फादर्स डे स्पेशल- हमारे देश मे परम्परा और संस्कार किसी त्योहार के मोहताज नही

 

माता-पिता का हमारी जिंदगी में एक विशेष स्थान होता है। यूं तो माता-पिता पूजनीय होते हैं। और हमारे जीवन में उनके योगदान को याद रखने के लिए किसी एक दिन की जरूरत नहीं होती है। लेकिन जिस तरह से ईश्वर की आराधना के लिए कई त्योहारों का पर्व आदि किसी विशेष दिन बनाए जाते हैं। ठीक उसी प्रकार से माता पिता के प्रति अपनी फीलिंगस को दिखाने के लिए एक विशेष दिन निश्चित किया जाता है। ऐसे ही हर साल जून के महीने में पित्र दिवस यानी फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल भी देशभर में फादर्स डे मनाया गया। तो कानपुर में भी बच्चों ने अलग-अलग तरीके से आज के दिन को खास बनाते हुए, अपने पिता का मुंह मीठा करवाया, तो कहीं उपहार देते हुए बच्चों ने अपने पिता को आश्चर्यचकित कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, किस तरह से बच्चे अपने पिता से गले लग कर आज के दिन के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो वही इतना कुछ देख उनकी भी आंखों आंसू से भर आयी। यह दृश्य देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि, हमारे देश में परंपरा और संस्कार किसी त्योहार के मोहताज नही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh