Advertisement

नमो सेना इंडिया द्वारा आयोजित श्री राम कथा के संत “श्री करपात्री महाराज” जी ने प्रेस को किया,संबोंधित।

नमो सेना इंडिया द्वारा आयोजित श्री राम कथा के *संत श्री करपात्री महाराज* जी ने प्रेस को संबोधित किया। महाराज जी ने बताया की नमो सेना इंडिया द्वारा श्री राम कथा का आयोजन राम रस की अमृत वर्षा *उजियारी देवी मंदिर प्रांगण नेहरू नगर कानपुर में 18 फरवरी से 24 फरवरी तक दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक* किया जा रहा है।महाराज जी ने श्री राम कथा को राष्ट्र कथा बताया और राम नाम का मतलब रा से राष्ट्र और म से मंगल अर्थात राष्ट्र मंगल राम जी को राष्ट्र के लिए मंगल बताया और कहा कि राम मंदिर संपूर्ण राष्ट्र का मंदिर है यह राष्ट्र मंदिर है अर्थात राष्ट्र सर्वोपरि है। नेताजी के 125 वीं जयंती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने हर वर्ष यह जयंती मनाने का फैसला किया है उसी कार्यक्रम की श्रंखला में श्री राम कथा राष्ट्र कथा के रूप में जनता‌ श्री माता उजियारी देवी मंदिर में पहुंचकर श्रवण करें। कार्यक्रम के सह संयोजक *डॉ हेमंत मोहन* के आरोग्यधाम में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ इस अवसर पर *विशिष्ट अतिथि डॉ हेमंत मोहन ने श्री राम नाम का महत्व बताते हुए कहा कि श्री राम का चरित्र मर्यादा पुरुषोत्तम का चरित्र है जिसे समाज के हर पुरुष को अपने जीवन में उतारने का भरसक प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन डॉक्टर आरती मोहन, श्रीमती रमा शर्मा के साथ महात्मा जी ने वृंदावन की गिरी गायों का दर्शन किया एवं गौ सेवा करने वाले विट्ठल मोहन एवं अणिमा मोहन ने अपने हाथों से महाराज जी को वृंदावन की गिरी गायों के दूध का सेवन करा कर एवं गुड़ खिलाकर पुण्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में जोधपुर से आए हुए भक्त दीपक शर्मा ,श्रुति शर्मा ,अशोक मोहन, कपिल मोहन, अणिमा मोहन ,विट्ठल मोहन, रमा शर्मा, उमा शर्मा, सोम शर्मा, ने गौ माता के दर्शन करके खुद को धन्य किया। साथ में श्याम मिश्रा, पिंटू मिश्रा, सुनील पांडेय, गिरधर महाराज एवं अरविंद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh