कानपुर- देश और प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पास्टर्स एसोसिएशन के महामंत्री पादरी जितेंद्र सिंह ने क्रिश्चियन समाज से कोरोना नियम पालन करने की अपील की है।
पादरी जितेंद्र सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि समय सीमा लॉकडाउन में बढ़ाई है व्यापार में कुछ सुधार होगा व्यापार बढ़ेगा सरकार को राजस्व मैं लाभ होगा! साथ ही साथ क्रिश्चियन समाज से अपील की सरकार की बताई हुई गाइडलाइन से अपने कार्यों को करके ठीक समय पर अपने घरों में पहुंच जाएं! सभी क्रिश्चियन समाज के लोग वीकेंड लॉकडाउन में अपने अपने घरों से प्रार्थना करें के प्रभु यीशु सबको ठीक-ठाक रख, तू ही पालनहार है, हम लोगों को जीवन देने वाला है, साथ ही साथ सभी लोग एक दूसरे के लिए दुख परेशानी में खड़े हो, यह प्रभु यीशु भी कहते हैं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि कोविड-19 जैसी महामारी हमारे देश से निजात मिले!


















