Advertisement

सांसद ने किया द्विवेदी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन

कानपुर:-

– कैंसर के मरीजो को इलाज में मिलेगा लाभ
-सांसद ने डाक्टर्स और उनकी टीम को दी शुभकामनाएं
-कानपुर में द्विवेदी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने किया। सांसद ने दीप प्रज्जवलन कर शाखा का उद्घाटन किया। जहां पर मरीजो को वन डे ट्रीटमेंट की सुविधाएं दी जायेगी। यहां पर ओपीडी, फार्मेसी, लैब आदि की सुविधाएं को भी रखा गया है। जिससे मरीजो को किसी तरह की कोई समस्या न हो- धन्वंतरी के द्विवेदी कैंसर केयर सेण्टर में कैंसर के मरीजो के लिए बेहतर सुविधाओं और जानकार डाक्टरों की टीम को रखा गया है। जोकि मरीजो की उचित देखरेख कर उनको स्वस्थ्य करने का काम करेंगे। डाक्टर अरूण प्रकाष द्विवेदी ने बताया कि नार्थ क्षेत्र के लोगो को सुविधांए देने के लिये यहां 80 फिट रोड अशोक नगर में द्विवेदी कैंसर केयर को खोला गया है। डाक्टर ने बताया कि यह डे केयर सेंटर है और यहां मरीजो को कीमो थेरेपी दी जायेगी। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने डाक्टर्स और उनकी टीम को शुभकमनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh