Advertisement

पुराने समय में पेड़ों की औषधि से इलाज किया जाता था : रघुनंदन सिंह भदौरिया

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में छावनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया। तथा दूसरे दिन पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे की छावनी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में फलदार और ऑक्सीजन दार 51 वृक्ष लगाएं गए। रघुनंदन सिंह भदोरिया ने कहा कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और पेड़ पौधों से आम जनमानस स्वच्छ रहता है। पेड़ पौधों से काफी हद तक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। पुराने समय में पेड़ों की औषधि से इलाज किया जाता था।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh