Advertisement

शर्बत वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में संगठन महामंत्री रोशन गुप्ता के नेतृत्व में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महामंत्री रोशन गुप्ता ने बताया कि गंगा दशहरा के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा अमर ज्योति मंडल द्वारा पूजन भजन गंगा आरती का आयोजन किया गया। दूसरे दिन महाप्रसाद का वितरण किया गया। तीसरे दिन शर्बत वितरण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया गया। रोशन गुप्ता ने कहा कि पावन पर्व पर हम सभी ने मिलकर मां गंगा की पूजा अर्चना कर यह प्रार्थना की मां गंगा कोरोना जैसी महामारी से सभी को जल्द ही मुक्ति दिलाएं। मुख्य रूप से उपस्थित रोशन गुप्ता, जगदीश वर्मा, सुरेश अग्रवाल, मुनिया, संजू, रज्जन, नीरज, दीपू,, पप्पू, जियालाल, अनुराग साहू, देवेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, डॉ प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh