देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के विनम्र आवाहन पर सम्पूर्ण विश्व में विश्व बंधुत्व की भावना से स्वस्थ रहने के लिये, जन सहयोग से विश्व योग दिवस, छावनी विधान सभा रेल बाजार रामलीला मैदान एवं नाना राव पार्क में, सभी वर्गों के कल्याण एवं स्वस्थ रहने के लिये दो दिवसीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद शुक्ला ने जनमानस को संकल्प दिलाया कि हम सपरिवार स्वच्छ,सुरक्षित स्थान पर प्रातः ब्रम्ह बेला में सुविधानुसार निरोगी रहने के लिये,नित्य योग करेंगे,और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। जीवन में सबसे बड़ी माया निरोगी काया। कार्यक्रम का संचालन संजय ने किया। कार्यक्रम में विनोद शुक्ला, राम शंकर, कृष्ण मोहन शुक्ला, धर्मेंद्र पल, दीपू राजपूत, अनूप सोनकर, परवीन गनपुले, जयकुमार, डब्बू गुप्ता, चंचल शुक्ला, लखन ओमर आदि लोग मौजूद रहे।
करोगे योग, रहोगे निरोग


















