कानपुर, नगर निगम में चल रही सदन में महापौर प्रमिला पांडे से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने यह प्रस्ताव रखा कि हिन्दुस्तान की व्यापारी राजनीति के सबसे बड़े पुरोधा एवं व्यापारी नेता पं. श्याम बिहारी मिश्रा हम लोगों को छोड़कर अपनी अनंत यात्रा के लिए प्रस्थान कर गये है। उनका कानपुर की राजनीति से शुरुआत हुई और कानपुर के व्यापारियों के बीच में गहरी पैठ रही और जब-जब व्यापारी संघर्ष की बात आती है। तब पं. श्याम बिहारी मिश्रा का नाम उसमें सर्वोपरि आता है। इसलिए कानपुर शहर व्यापारिक गतिविधियों का केन्द्र बिंदु है। यहां की कलक्टरगंज बाजार से ही पं. श्याम बिहारी मिश्रा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करी। इसलिए मैं यह सम्मानित सदन के माध्यम से यह प्रस्ताव करता हूँ कि कलक्टरगंज चौराहा का नामकरण व कलक्टरगंज बाजार का नामकरण पं. श्याम बिहारी मिश्रा के नाम से किया जाये। और वहां पर एक भव्य स्मारक भी उनके नाम से बनाया जाये।


















