कानपुर, समाजवादी सरकार द्वारा शुरू किए गए कानपुर बोट क्लब को जनता के लिए शुरू करने में देरी से आक्रोशित समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार व कानपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मंडलायुक्त कानपुर के नाम शिकायत पत्र देते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की और मांगें पूरी न होने पर महामहिम राष्ट्रपति के कानपुर दौरे के वक़्त उनसे शिकायत की चेतावनी भी दी।मंडलायुक्त कार्यालय में शिकायत पत्र देते वक्त प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की देश और प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए श्री अखिलेश यादव जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गंगा किनारे 11 करोड़ रुपए खर्च कर बोट क्लब बनवाने का कार्य शुरू किया गया था जिसका कार्य जनवरी 2017 में शुरू हो गया था। लेकिन आज तक भाजपा की खुद कुछ काम न करने व सपा के कामों को अपना दिखाने की राजनीति के तहत इसे आम जनता के लिए खोला नहीं जा सका है। मार्च-2020 में इसको शुरू करने के दावे किए गए थे,जो कि कोरे वादे निकले।वर्तमान भाजपा सरकार श्री अखिलेश यादव के कामों के लोकार्पण से घबराती है क्योंकि जनता उनको अखिलेश जी के काम बताएगी इसलिए कामों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।हालात तमये हैं की लकड़ी की हाट को दीमक लग रही फिर भी कुछ नहीं किया जा रहा।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की ये जनता के टैक्स के धन का दुरुपयोग है और एक तरह से टैक्स के धन की हत्या है। कानपुर की जनता कई बार इसे शुरू करने की मांग उठा चुकी है, लेकिन अधिकारी मीटिंग कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं और ये पूरी तरह से लोगों को दिखाने मात्र भर रह गया है।मानक अनुसार तय क्यॉक, रोइंग बोट, केनोय जैसी बोट आज तक खरीदी जा सकीं।उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने भी मार्च-2020 में इसे शुरू करने का दावा किया था। लेकिन आम जनता के लिए अभी तक इसके द्वार नहीं खुल सके हैं।सरकार के इस रवैया से वाटर स्पोर्ट्स के एक बेहतरीन प्रोजेक्ट बर्बाद होता जा रहा है।प्रदेश के अंदर गंगा में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए इसका निर्माण किया गया था। यह शुरू होगी तो प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी गंगा में कराई जाएंगी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यह परियोजना कानपुर व प्रदेश के लिए मिसाल बनेगी।कानपुर से गंगा किनारे शहरों तक वाटर मैराथन हो सकेगी
और वाटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग बच्चों व खिलाड़ियों को दी जा सकेगी।देश में जैसे केरल में वाटर स्पोर्ट्स होते हैं,वो ही आनंद कानपुर और प्रदेश के लोग यहां ले सकेंगे।इससे टूरिस्म बढ़ेगा,व्यापार बढ़ेगा,रोजगार बढ़ेगा और कानपुर का नाम भी।समाजवादी व्यापार सभा इसको तत्काल शुरू करने,दीमक लगने से बचाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग करती है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यदि सुनवाई नहीं हुई तो महामहिम राष्ट्रपति जी से मिलकर शिकायत की जाएगी।अभिमन्यु गुप्ता,विनय कुमार,जितेंद्र जायसवाल,मो इमामुद्दीन,शेषनाथ यादव,छोटू अली,मनोज चौरसिया,राजेन्द्र कनौजिया,शुभ महेश्वरी आदि थे।
सपा के कामों पे दीमक क्यों लगने दे रहे हैं साहब


















