Advertisement

कानपुर,जौहर एसोसिएशन ने शहर में दशहत व उत्पात मचाने वाले तथाकथित संगठन पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की

 

कानपुर आज समाजिक संस्था एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की ओर आज सह उपायुक्त कर्नलगंज त्रिपुरारि पाण्डेय को प्रार्थना पत्र देकर दिनाँक 19 जून 2021 शनिवार को कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए तथाकथित संगठन के कृष्णा तिवारी, विनय कुमार आदि सैकडो लोगों द्वारा शहर के सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने तथा धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य रची गई साजिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने तहरीर मे कहा कि कृष्णा तिवारी के नेतृत्व में शनिवार रात्रि ग्वालटोली से थाना कर्नलगंज तक बिना अनुमति जुलूस निकालने, आपदा प्रबंधन अधिनियम / महामारी अधिनियम /धारा 144 / यातायात बाधित करने / धर्म विशेष के लिए जाति सूचक शब्दों एंव उत्तेजित नारेबाजी करने / लोगों मे भय व आक्रोश का वातावरण स्थापित करने वाले तथाकथित संगठन से जुड़े यह लोग शहर को जलाने की साजिश रच रहे हैं।
हाशमी ने सह उपायुक्त कर्नलगंज त्रिपुरारि पाण्डेय को बताया कि यह वही लोग हैं जो अप्रैल माह में थाना चमनगंज के हलीम कालेज चौराहे पर पहुँचे थे और एक होल्डिंग को लेकर उत्तेजित नारेबाजी आदि की थी तथा विगत दिनो थाना बजरिया क्षेत्र के बेकनगंज में गिरे जर्जर मंदिर प्रकरण को भी हवा देकर धर्म विशेष के लोगों को जिहादी व पाकिस्तानी कहकर सम्बोधित किया था।
शहर के अमन भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की निरंतर कोशिशों मे लगे ऐसे तथाकथित लोगों को मुकदमा दर्ज ना रोका गया तो यह असमाजिक तत्त्व कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित करा सकते हैं।
प्रार्थना पत्र देने वालो मे अधिवक्ता रमेश गुप्ता, मोहम्मद राहिल, शारिक सिद्दीकी, हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, आदिल कुरैशी, मोहम्मद इलियास गोपी, फैसल मंसूरी, शारिक इकबाल, सैफी अन्सारी आदि मौजूद रहे ।
प्रार्थना पत्र लेते हुए सह पुलिस उपायुक्त कर्नलगंज त्रिपुरारि पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh