भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कैंप कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता बीडी राय ने किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता बीडी राय ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस आज कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कैंप कार्यालय में मनाया गया जिसमें वक्ताओं ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया जिसके लिए निश्चित तौर पर वह बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बी ड़ी राय राकेश तिवारी, सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, नंदू शुक्ला राजू जायसवाल दीपू ठाकुर ,सोनू बाबा ,अजय प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस मनाया गया


















