Advertisement

शहर की हर गली नुक्कड़ में नशा ड्रग्स,गांजा,हुक्काबार का कारोबार

कानपुर , शहर की हर गली नुक्कड़ में नशा ड्रग्स,गांजा,हुक्काबार का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। कभी नशे का धुआं पंजाब को उड़ा रहा था, लेकिन अब आंकड़ों पर नजर डालें तो यह यूपी की हवा में पूरी तरह से घुल गया है। हो भी क्यों न जब नशे के कारोबार की सरपरस्ती खुद खाकी करने लगे तो इसका बढ़ना भला कैसे रोका जा सकता है। सब कुछ जानने के बावजूद पुलिस एवं नारकोटिक्स डिपार्टमेंट नशे को लेकर खामोश है। गांजा व हुक्काबार का कश लगाने वालों में गरीब ही नहीं हाई सोसाइटी के किशोर युवा भी शामिल हैं। गांजा कानपुर की कई खास गलियों में खुलेआम बेचा जा रहा है। ऐसा नहीं है कि इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कई बार एसटीएफ और लोकल पुलिस ने गांजा,नशीली गोलियां,ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। जिसमें अब तक कई किलों गांजा व अन्य ड्रग्स पकड़ा जा चुका है। वहीं नेपाल से भी कानपुर में गांजा आ रहा है। उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना मिटाओ नशा हटाओ देश बचाओ अभियान के तहत आयोजित इ- संगोष्ठी शीर्षक नशे में लुटता बचपन हम खामोश क्यों ? पर अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कही, ज्योति बाबा ने आगे बताया की
बड़ा सवाल ! बड़ी मछली पुलिस की गिरफ्त से दूर क्यों.?
संगोष्ठी का संचालन शिक्षक नेता उमेश शुक्ला व धन्यवाद राष्ट्रपति शिक्षक पदक विजेता आर.सी शर्मा ने दिया अन्य भाग लेने वाले प्रमुख रामसुख यादव,राष्ट्रीय संगठन मंत्री,रोहित कुमार विजय कुशवाहा,विकास गौड़ एडवोकेट,संजीव गुरुजी, दीपक सोनकर,सोनू गुप्ता,संतोष मिश्रा,अनीता दुआ लक्ष्य संस्था इत्यादि थी l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh