Advertisement

राष्ट्रपति के आगमन पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा दिखी चाक-चौबंद

कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति के आगमन पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने शताब्दी ट्रेन पर राष्ट्रपति के स्वागत का रिहर्सल किया ,
इसी दौरान आरपीएफ जीआरपी सिविल पुलिस रेलवे के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।कानपुर रेलवे स्टेशन के कैंट साइड व सिटी साइट पर सुरक्षा बल पूर्ण रूप से तैनात किए गए,सुरक्षा की दृष्टि  से,कानपुर पुलिस प्रशासन थाना रेल बाजार व हरबंस मोहाल के इंस्पेक्टर ने  बड़ी मुस्तैदी से फ्लैग मार्च करते हुए सभी होटल वह गेस्ट हाउस धर्मशाला की लगातार पैनी नजर के साथ चेकिंग की, कि किसी प्रकार की सुरक्षा में कोई चूक ना हो जाए,
स्टेशन के अगल-बगल 4 मीटर की दूरी पर कोई घूमता ठेला या रिक्शा, अवैध रूप से स्टैंड या कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर न आए इसके लिए स्टेशन के चप्पे चप्पे पर चेकिंग की।
सभी होटल गेस्ट हाउस मालिकों को सुरक्षा हेतु चेतावनी देते हुए कहा कि सभी गेस्ट को पैनी निगाह से और आईडी प्रूफ के साथ रोका जाए, कानून अपनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh