कानपुर:-
कानपुर में बारिश ने तपती और उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत दिला दी। मौसम के बदले रूख से लोगो में खुशनुमा माहौल छा गया। काले बादल और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।
जून माह में मौसम के करवट लेते ही लोगो ने राहत की सांस ली। तपती और उमस भरी गर्मी से जहां लोगो को राहत मिली वहीं कुछ लोग बारिश से बचते नजर आये। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत में 23 जून तक मानसून दस्तक दे देता है और बारिश की फुहार शुरू हो जाती है। मानसून के समय पर आने से फसलो को भी फायदा पहुंचेगा।


















