Advertisement

राष्ट्रपति को महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपेगा संयुक्त विपक्षी मोर्चा ज्ञापन

संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के आवास पर जनता बेहाल हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर परेशान है बैठक का आयोजन किया गया। आरोप लगाते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि जनता बेहाल है बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान हो चुका है। घरों का बजट महंगाई के कारण बिगड़ चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन देने की बात कही। धरती का अन्नदाता किसान 6 महीने से धरने पर बैठा है अपनी मांगों को लेकर। जिलाधिकारी के माध्यम से जनसमस्याओं के बारे में राष्ट्रपति को बताएंगे और किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए यह भी बात रखी जाएगी साथ ही बेहाल जनता के हितों का ख्याल रखते हुए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते हुए दामों में भी गिरावट की जाए। बिजली के दामों में चुप चाप बढ़ोतरी की गई है। यह जनता की जेब पर ढाका डालने का काम किया है बिजली के बड़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए। इसके अलावा कोरोना काल को देखते हुए जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इससे भी ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को अवगत कराया जाएगा। बैठक में सुभाषिनी अली, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, नौशाद आलम मंसूरी, सुरेश गुप्ता, प्रदीप यादव, अश्वनी त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh