दबंग बहू के समक्ष शासन व प्रशासनिक समस्त आदेश हुए दरकिनार
बहू और बेटों की दबंगई के आगे 86 वर्ष बुजुर्ग सास हुई नतमस्तक
जी हां जनाब ताजा मामला कानपुर नगर थाना स्वरूप नगर अशोकनगर के भवन संख्या 111 ए 108 का है, जहां पर संपत्ति की पूर्ण रूप से मालकिन बुजुर्ग शिवानी वर्मा अपने भवन के निर्माण कराने हेतु विगत 2 वर्षों से निरंतर एसएचओ, सी ओ, एसपी , एस एस पी, आई जी, एडीजी जोन, एसडीएम, व डीएम के निरंतर दफ्तरों के लगा रही है चक्कर,
आपको बताते चलें कि सिविल कोर्ट कानपुर नगर एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट से बहू की दावेदारी निरस्त होने के आदेश भी हो चुके हैं जनाब
एसडीएम महोदय निर्माण हेतु स्वरूप नगर थाने को आदेश भी आदेशित भी किया था जनाब परंतु दबंग बहू के रुतबे के समक्ष समस्त शासन एवं प्रशासन नतमस्तक साबित हो रहा है।
अब ऐसे में सोचने योग्य बात यह है कि तमाम आला अधिकारियों से लेकर सिविल कोर्ट से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट तक के आदेशों को दरकिनार कर दबंग बहू 86 वर्षीय बुजुर्ग सास का भवन निर्माण होने में कैसे बन रही है बाधा।
अब ऐसे में देखना होगा कि इतने आदेशों तथा कोर्ट के आदेशों के बावजूद तथा एसडीएम महोदय के थाना स्वरूपनगर को दिए गए आदेश के बाद भी क्यों नहीं किया जा रहा है बुजुर्ग महिला के साथ इंसाफ।


















