कानपुर:-
डा0 संजय काला ने प्राचार्य का पद ग्रहण किया
-100 बेड का पीआईसी बन कर तैयार
– अस्पताल कि कमियों को जल्द दूर करना प्राथमिकता होगी
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कालेज में नवनियुक्त प्रधानाचार्य डा0 संजय काला ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने पर डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
नवनियुक्त प्रधानाचार्य डा0 संजय काला के पदभार ग्रहण करने के बाद बात चीत के दौरान उन्होंने बताया कि ब्लैक फंग्स की दूसरी लहर चल रही है। यहां की क्या स्थिति है इसके लिये एक टीम गठित कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की जायेगी। सरकार का कोरोना काल में बहुत सहयोग मिला और कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की सभी तैयारियां कर ली गई है। जल्द ही अच्छे परिणाम सामने होगे।
मेडिकल कॉलेज डाक्टर संजय काला प्रिंसिपल का हुआ स्वागत


















