Advertisement

कानपुर:- राष्ट्रपति की सुरक्षा के चलते प्रशासन हाई अलर्ट

कानपुर:-
राष्ट्रपति की सुरक्षा के चलते प्रशासन हाई अलर्ट
– मेन गेट 1 से लेकर 3 तक बैरिकेटिंग लगायी गई
-बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन को छावनी बना दिया गया। सेंट्रल से लेकर बाहर तक कडी निगरानी की जा रही है। मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी ने स्टेशन पर गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देष दिये। वहीं बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया और डाॅग स्क्वायड की मदद से स्टेशन की चप्पे चप्पे की तालाशी ली गई।
महामहिम के कानपुर आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। लगातार सेंट्रल से लेकर बाहर तक कड़ी निगरानी की जा रही है। कैंट साइड में डॉग स्क्वायड की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है तो वही कैंट साइड के मेन गेट 1 से लेकर 3 तक बैरिकेटिंग लगा दी गई है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। वहीं राष्ट्रपति के आगमन के लिए रेलवे पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh