Advertisement

लोगों को किया जागरुक लगाया वोटर आईडी कैम्प

शहर कांग्रेस कमेटी व प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड के संयुक्त तत्वाधान में नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में विजय नगर क्षेत्र में वोटर आईडी कैम्प आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर रही कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बताया कि गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड टीम करिश्मा ठाकुर के सभी कार्यकर्ता कैंप लगाकर वोटर आईडी कार्ड लैपटॉप द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। और कांग्रेसी युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। की किस प्रकार से ऑनलाइन लैपटॉप द्वारा वोटर आईडी कार्ड आवेदन किया जा सकता है। और घर घर जाकर आम जनमानस को मोबाइल द्वारा वोटर आईडी कार्ड आवेदन की जानकारी दे रहे हैं। विजय नगर अंबेडकर नगर में प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड व टीम करिश्मा ठाकुर के कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों के वोटर कार्ड का आवेदन किया और नौजवानों को ट्रेनिंग दी जा रही है कि किस तरह से वह लोग अपने वोट का आवेदन स्वयं कर सकते हैं। और लोगों को जागरुक किया जा रहा है। कि मेरा वोट मेरा अधिकार है और यह वोट देश के भविष्य को जो पार्टी बना सकती है वह पार्टी कांग्रेस है। और अपना वोट कांग्रेस को देंगे। मुख्य रूप से उपस्थित करिश्मा ठाकुर अभय प्रताप सिंह अखिल गुप्ता करण राज सिंह, अमन शर्मा गौरव किशन अमर फरदीन आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh