Advertisement

अधिवेशन को सफल बनाने के लिए आनंद तिवारी को बनाया गया कानपुर दक्षिण का जिला अध्यक्ष

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकारिणी की बैठक शनि मंदिर एच ब्लाक चौराहा किदवई नगर में हुयी। बैठक में सितम्बर मे जिला अधिवेशन बुलाने व अधिवेशन में दस हजार कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कानपुर दक्षिण का जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी को बनाया गया है। आज आनन्द तिवारी को पद भार ग्रहण करने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए | जिला अधिवेशन व प्रान्तीय अधिवेशन आयोजित किया जायेगा| हर जिले में दस हजार कार्यकर्ता अधिवेशन में एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। 15 दिन में अधिवेशन के लिए उपयुक्त स्थान तलास करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष राहुल कुमार व दक्षिण जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी को दी गयी है| स्थान निर्धारित कर केन्द्रीय कमेटी को अपनी रिपोर्ट देंगे। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी इसके लिए जरूरी है की कार्यकर्ताओ को एक जुट कर पार्टी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करे। आज की बैठक में प्रान्तीय अधिवेशन में कानपुर नगर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुचने के लिए जोर दिया गया। आज की बैठक में वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, प्रमोद मिश्रा, मोहित सविता, शिव देवी सिंह चौहान, कान्ति देवी कुशवाहा, गुड्डी दीक्षित,राम कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh