Advertisement

उ0 प्र0 भूगर्भ जल विभाग नमामिगंगे द्वारा पानी को बचाने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

आज दिनांक 25-6-2021 को उ0 प्र0 भूगर्भ जल विभाग नमामिगंगे द्वारा श्री राधा हनुमान पाण्डेय, पार्षद फजलगंज, विनोद कुमार पाण्डेय प्रदेश महामंत्री भूगर्भ जल विभाग अराजपत्रित कर्मचारी एसोo के कर्मचारियों द्वारा जल संरक्षण हेतु समाज में क्षेत्रीय जनमानस व अन्य नागरिकों से यह अपेक्षा की गयी कि कम से कम 10 व्यक्ति क्षेत्रवासियों व रिश्तेदारों के द्वारा प्रतिदिन जल संरक्षण के लिये जागरूक किया जाये तो एक सन्देश समस्त लोगो तक पहुंचाया जा सकता है कि जिस तरह हम अपने बच्चो व परिवार हेतु धन संचय करते हैं उसी तरह हमारा यह भी कर्तव्य व समय की मांग है कि वर्षा जल संचयन हेतु पुराने जल स्त्रोतों को पुर्नजीवत किया जाये और जहाँ जहाँ कहीं घरों व सड़को पर पानी बह रहा हो या लीकेज हो उन्हे तुरन्त ठीक कराया जाये व सम्बन्धित विभाग को सूचना दी जायें।
विनोद कुमार पाण्डेय प्रदेश महाराज ने बताया कि पहले समरसेबिल आदि घरों घरों में नहीं लगे थे तथा साथ ही जल का सरकारी जल सप्लाई का) उपयोग होता था। वर्तमान में घरों घरों में समरसेबिल पम्प से घरों की धुलाई, गाड़ियों की धुलाई सीधे भूगर्मी जल से किया जा रहा है। जिससे कि आवश्यकता है। 10 ली० की और समरसेबिल से 100 ली० के फालतू पानी बह जाता है इस प्रक्रिया पर हम आपको आगे आना होगा और जन मानस में जागरूक होना पड़ेगा। सिर्फ सरकार पर ही निर्भर नहीं होना चाहिये अन्य प्रदेशों की भाँति हमारे शहर में 100 से 1000 वर्ग मी० मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य है। जल नीति के तहत प्रत्येक भवनो में अनिवार्य किया जाना उचित प्रतीत होगा जिसका भौतिक सत्यापन भी शासन प्रशासन द्वारा अनिवार्य की जाये ।
इस कार्यक्रम में श्री अनूप रतन अवस्थी, हिमान्शू शरण श्रीवास्तव, दिनेश कुमार सिंह, अमय पाण्डेय आदि क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh