Advertisement

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के सत्र जुलाई 2021-22 में प्रवेश हेतु कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रोफ़ेसर सीमा सिंह ने की। इस विषय पर विश्वविद्यालय के कानपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय समन्वयक डॉ सुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत कुल 9 जिले कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव, कन्नौज, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा के सभी केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया को प्रारंभ करवा दिया गया है यह भी बताया कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध सभी 127 शैक्षिक कार्यक्रम सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, परास्नातक, डिप्लोमा, स्नातक व परास्नातक डिग्री आदि में ऑनलाइन प्रवेश दिनांक 21 जून 2021 से शुरू हो चुके है प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं क्षेत्रीय कार्यालय सी 1/7 गुलमोहर बिहार जूही कानपुर नगर से प्राप्त की जा सकती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh