Advertisement

इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने तक हर महीने के पहले शुक्रवार को होगा धरना प्रदर्शन:कुलदीप यादव

समाजवादी शिक्षक सभा ने की आंदोलन की घोषणा।

कानपुर, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर बी पाण्डेय के निर्देशानुसार 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल की घोषणा के बाद जयप्रकाश ने उसी दिन आंदोलन की घोषणा करते हुए ऐलान किया था कि जब तक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इस्तीफा नहीं हो जाता रोज धरना प्रदर्शन करेंगे, उसी का अनुकरण करते हुए आज 25 जून 2021 को समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आज पूरे देश और प्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू है ना तो नौजवानों को रोजगार है ना किसानों के लिए सुविधाएं हैं हजारों किसान आत्महत्या कर चुका है ना गरीबों के जीवन यापन के लिए ठोस कदम ही सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं महिलाएं बेटियां असुरक्षित हैं दिनदहाड़े बलात्कार और हत्या हो रही कर्मचारी वर्ग परेशान है व्यापार की रीढ़ टूट चुकी है व्यापारी परेशान हैं आत्महत्या कर रहा है इन सब को देखते हुए समाजवादी शिक्षक सभा ने यह निर्णयानुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी अपने-अपने जनपदों में प्रतिमाह के पहले शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि जनहित की सरकार का ढिंढोरा पीटने वालों जरा जनहित के कार्य करो समय कम है जनता समझ चुकी है आपके जुमलेबाजी आपको गर्त पर ले जाएगी इसका परिणाम जनता ने पंचायत चुनाव में दिखा दिया है सभी समाजवादी एकजुट होकर इस सरकार की नाकामियों को तथा अपनी जनहित की मांगों को लेकर माह के पहले शुक्रवार धरना प्रदर्शन करेंगे।उक्त निर्णय की सूचना राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी शिक्षक सभा कुलदीप यादव ने दी और कहा कि जनता की समस्याओं के साथ-साथ वित्तविहीन विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षकों के मानदेय एवं सेवा नियमावली बनाने तथा 1 अप्रैल 2005 के बाद सेवारत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पुरानी पेंशन की मांग को भी प्रमुखता में रखा जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh