Advertisement

किया प्रदर्शन कहां पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के बढ़े हुए दाम वापस लो

संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में बड़ा चौराहा स्थित भारत माता के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। धरने का संचालन आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कार्यक्रम का संचालन किया। आरोप लगाते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि धरती का अन्नदाता किसान 7 महीने से अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठा है। लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार कानों में तेल डालकर बैठी है उसको किसानों का दर्द नहीं सुनाई देता है। राष्ट्रपति से प्रार्थना की है कि हस्तक्षेप करके किसानों का धरना समाप्त कराएं पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी परेशान हो चुका है। महंगाई आसमान छू रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की तो बात करते हैं लेकिन देश के काम की बात कभी नहीं करते हैं। इस समय देश मंहगाई की समस्या से जूझ रहा है लेकिन महंगाई कम होने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। कोरोना महामारी से देश में ना जाने कितने लोग इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। कोरोना महामारी से ना जाने कितने लोग बेरोजगार हो गए। लेकिन खर्चों में कोई कमी नहीं आई है सरकार बिजली के बिल बराबर भेज रही है। जब देश आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। तो उसको कुछ सरकार द्वारा राहत मिलनी चाहिए। लेकिन सरकार कोई राहत नहीं दे रही है। निजी स्कूल मनमानी तरीके से बच्चों की फीस बढ़ा रहे हैं। लेकिन सरकार निजी स्कूलों पर कोई अंकुश नहीं लगा रही है। ज्ञापन देने वालों में सुभाषिनी अली, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, सुरेश गुप्ता, नौशाद आलम मंसूरी, पिंटू ठाकुर, प्रदीप यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh