लघु शस्त्र निर्माणी कानपुर में कार्यसमिति सदस्य का चुनाव हुआ जिसमें निर्भय शंकर सिंह सबसे अधिक 621 मतों से विजय प्राप्त हुए लगातार पांचवीं बार विजय प्राप्त की चुनाव में लाल झंडा ने 9 सीट पर विजय प्राप्त की एक सीट पर इंटक ने विजय प्राप्त की जिससे यूनियन नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया की भारतीय जनता पार्टी समर्थित दोनों यूनियनों को करारी हार का सामना करना पड़ा यह दोनों यूनियनों के खाते तक नहीं खुले जीते हुए सभी प्रत्याशियों का विजय सिंह मर्तोलिया ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और साथ ही शिव शंकर भदोरिया ने भी निर्भय शंकर सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस विजय सिंह मर्तोलिया का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर विजय सिंह मर्तोलिया, मनीष आनंद, पवन श्रीवास्तव विकास गुप्ता विकास यादव विवेक पांडे अंकित यादव आलोक सिंह आदित्य सिंह रामु सिंगर उपेंद्र भदौरिया अभिलाष सिंह सिंगर आदि लोग मौजूद रहे।


















