Advertisement

प्रेसिडेंशियल ट्रेन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कानपुर से लखनऊ के लिए हुए रवाना

25 जून को प्रेसिडेंशियल ट्रेन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर आए थे। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम थे। जिसे कानपुर शहर में बड़े ही गर्व के साथ देखा। आज उसी प्रेसिडेंशियल ट्रेन से महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। आज महामहिम राष्ट्रपति प्रेसिडेंशियल ट्रेन से कानपुर से लखनऊ की ओर यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी उसी प्रेसिडेंशियल ट्रेन में लखनऊ तक गये। उस दौरान राष्ट्रपति के सचिव और सेना के अधिकारी संजय राय उपस्थित थे। यात्रा के दौरान महामहिम राष्ट्रपति के अधिकारियों से और राष्ट्रपति जी के परिवार से कुछ अनौपचारिक चर्चाएं भी हुई।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh