मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आवाहन पर एवं कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के दिशा निर्देशन में यशोदा नगर भाजपा मंडल के तत्वाधान में भाजपा नेता योगेंद्र दुबे ने कुछ असहाय एवं गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले कुछ लोगों के पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाने हेतु किदवई नगर क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर आवेदन जमा कराया एवं जल्द से जल्द राशन कार्ड बने ताकि कोविड महामारी से प्रभावित लोग लाभांवित हो सके। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता योगेंद्र दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से देश के नीचे तपके लोगो के लिए फ्री गल्ला बांटने का आदेश दिया है इसमें आप ये समझ ले भाजपा की नीति बिल्कुल स्पष्ट हैं। सबका साथ सबका विकास, कोई भी गरीब परिवार भूखा न सोने पाय, किसी को भी अगर किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो भाजपा का एक एक कार्यकर्ता प्रतिनिधि उस समस्या के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर है यही वास्तव में समर्पण है यही सेवा यही भावना देश को एवं संगठन को मजबूत करती है। आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र पाठक ने आश्वस्त किया कि आवश्यक कार्यवाही कर राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र दुबे, राजेश मौर्य, अमित सिंह, अमित शुक्ला, मुकेश यादव, यशवंत गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















