Advertisement

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर एलिट एव डी्म ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

कानपुर नगर-मंगलवार को सिविल लाइंस में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर एलिट एवं ड्रीम गार्डनर फाउंडेशन के तत्वाधान में कोविड वॉरियर्स का सम्मान किया गया। इसमें डॉक्टर आंचल कपूर को उनके समाज के प्रतिे किये गये योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया जिसमें सीए ऋचा अग्रवाल अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इलीट ने बताया की कोविड की जानलेवा दूसरी लहर के दौरान डॉक्टर आंचल कपूर ने कोरोना संक्रमित मरीजों का परीक्षण करके इलाज किया जो समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान था।
इस कार्यक्रम में ड्रीम गार्डनर फाउंडेशन की तरफ से सिए अंकुर गोयल ने डॉक्टर आंचल कपूर को उनके समाज के प्रति किये गये कार्यो के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में नैना सिंह चौहान आयुष अग्रवाल सुनीता अग्रवाल श्रेया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh