Advertisement

नई पेंशन का बहिष्कार के साथ पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग ट्विटर के जरिए

पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर अभियान आज 10बजे से शाम 6बजे तक प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को लिखकर ट्विटर पर ट्वीट किया गया । लाखों कर्मचारियों ने ट्विटर पर ट्वीट किया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के आवाहन पर ट्विटर पर ट्वीट किया। जिलाध्यक्ष कानपुर में प्रत्यूष द्विवेदी के आवाहन के फलस्वरूप टि्वटर पर लाखों कर्मचारियों द्वारा ट्रेडिंग को नं 1पर पहुंचाने का सफल आयोजन किया गया। कानपुर जनपद के साथ साथ कानपुर देहात उन्नाव, औरया, कन्नौज, इटावा, लखनऊ फरुखाबाद , आदि जनपदों के कार्मिकों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की । खबर लिखे जाने तक अनवरत ट्विटर पर ट्वीट जारी है। प्रांतीय अध्यक्ष अजय दि्वेदी ने भी ट्वीटर पर ट्वीट कर सभी से सहयोग की अपील की हैं।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh