विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का काम शुरू कर दिया है,,,सपा ने कानपुर में पहले होर्डिंग के माध्यम से भाजपा को घेरने का काम किया,,,और अब पेट्रोल डीजल को लेकर प्रदर्शन करने लगे है,,,
कानपुर के घंटाघर चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,,,सपा ने पहले कानपुर नगर में अब यूपी में खेला होइ की होर्डिंग लगवाई,,,उसके बाद चंदा चोर की होर्डिंग साउथ में लगाई गई,,,लेकिन अब सपा पेट्रोल डीजल को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन कर रही है,,,सपा के जिला अध्यक्ष डॉ इमरान का कहना है कि खेला होइ एक अवधी नारा है,,,उसी नारे को लेकर सपा धरना प्रदर्शन कर रही है,,,पेट्रोल डीजल के साथ ही कोरोना में मारे गए लोगो की भी बात है,,,उनको मुआवजा नहीं मिल रहा,,,सरकार ने जनता से जो वादे किये वो झूठे साबित हुए,,,जनता अपना खेला 2022 में खेलेगी,,,लेकिन उससे पहले ही सड़को पर बैठकर उनको बता रहे है कि उनके विरूद्ध खेला होगा,,,इसलिए जैसे बंगाल में खेला हुआ वैसे ही यंहा पर भी खेला होई,,,
Editor In Chief-Naresh Singh


















