ओईएफ फैक्ट्री में आज कार्य सेवामुक्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें की ओईएफ फैक्ट्री में अपनी 40 वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारी अनिल कुमार वर्मा को फूल मालाओं के साथ रिटायरमेंट के बाद विदा किया गया। नम आंखों के साथ सभी वरिष्ठ और युवा कर्मचारियों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत और सम्मान किया। और अनिल कुमार वर्मा के साथ कार्य किए हुए कुछ खट्टी मीठी यादों को साझा किया गया। वही अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि सन् 1980 से आज तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया है। जिसमे की 40 वर्षों में फैक्ट्री के संगठनों में कई पदों पर भी अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से निर्वाहन किया है। यह ओईएफ फैक्ट्री के कर्मचारी और सदस्य मेरे परिवार की तरह हैं। और इस परिवार की एक आदत सी हो गई है। रिटायर होने के बाद आप लोगों की बहुत याद आएगी। और उन यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
फूल मालाओं के साथ हुआ विदाई समारोह


















