Advertisement

समाजवादियों ने वाहन घसीट के पूछा क्या ये हैं अच्छे दिन

कानपुर, पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि व महँगाई के खिलाफ समाजवादियों का विरोध लगातार जारी है।आज पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि व खाने के तेल की आसमान छूती कीमतों से आक्रोशित समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यापार सभा शुभ गुप्ता के नेतृत्व में शुक्लगांज में खाने के तेल के कनस्तर लादकर दो पहिया वाहन घसीटकर नारेबाजी करते हुए मूल्यवृद्धि का विरोध किया।सबने नारा लगाया महँगे पेट्रोल डीजल की ऐसी पड़ी मार,वाहन बंद कर पैदल चले वाहन सवार प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार में पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों से व्यापारी,किसान,युवा, आमजन सब त्राहि त्राहि कर रहे हैं।वाहनों से चलना अब नांमुमकिन हो गया है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि के अलावा खाने के तेल की आसमान छूती कीमतों ने कमर तोड़ दी। भाजपा राज में महँगाई से ऐसी कमर टूटी है की वाहन होने के बावजूद अब वाहन को बंद करके चलाना पड़ता है क्योंकि पेट्रोल बहुत महंगा हो गया है।वाहन अब दर्शन के लिए ही रह गए हैं। इसलिए वाहनों को बंद करके घसीट कर अपना विरोध दर्ज करवाया है।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणीं सदस्य शुभ गुप्ता ने कहा की सभी भाजपा की सरकार में वाहनों का उपयोग भूल जाएं। शुभ गुप्ता ने कहा की आज सबसे ज़्यादा महँगाई भाजपा के ही राज में देखने को मिल रही है और भाजपा खामोश है।वाहन घसीटो प्रदर्शन के माध्यम से अहंकारी और भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार से पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि वापस लेने, पेट्रोल डीजल को जीएसटी में लाने व महँगाई कम करने की मांग की जाती है। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश कार्यकारिणीं सदस्य शुभ गुप्ता,कल्लू कुशवाहा,हिमांशू सिंह, अनिल सिंह, सोनू शर्मा,सत्येन्द्र कुमार,ब्रजेन्द्र पाल आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh