Advertisement

प्रदेश में सबसे पहले रिकॉर्ड सौंपने के लिए सभी शुभचिंतकों एवं टीमों का आभार- विजय प्रताप सिंह

कानपुर, आमआदमी पार्टी के तेजतर्रार एवं संघर्षशील के नाम से जाने जाने वाले विजय प्रताप सिंह भावी विधायक प्रत्याशी आप गोविंद नगर विधानसभा ने आम आदमी पार्टी द्वारा 8 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक 25000 (पच्चीस हजार) प्रत्येक विधानसभा में सदस्य बनाने हेतु शुरू किए गए सदस्यता अभियान यूपी जोड़ो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने सभी पदाधिकारियों एवं टीमों को अभियान में लगाया।जिसमें विजय प्रताप सिंह ने निर्धारित समय में निर्धारित सदस्य बनाने के लक्ष्य से ऊपर 25800 (पच्चीस हजार आठ सौ) सदस्य बनाकर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सदस्यता पर्चियों की किताबें उपस्थित पदाधिकारियों को सौंपी।
विजय प्रताप सिंह की टीम द्वारा आम आदमी पार्टी कार्यालय में पूरी एक साथ निर्धारित समय में बने निर्धारित सदस्यों की पर्ची बुक जमा कराने पर जानकारी हुई कि अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में निर्धारित समय, निर्धारित लक्ष्य की एक साथ किताबें जमा करने वाले वह पहले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी हैं। जिसे जानकर विजय प्रताप सिंह की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई।जिसके बाद विजय प्रताप सिंह ने आम आदमी पार्टी कानपुर मंडल के सदस्यता प्रभारी एवं आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश सह प्रभारी ब्रजलाल लोधी से मुलाकात कर 2022 विधानसभा चुनाव संबंधी लंबी बातचीत की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh