खबर कानपुर से
आखिर कब तक बेटियों को सहना पड़ेगा दहेज का दर्द आए दिन दहेज के नए-नए मामले सामने आते हैं हाल ही का मामला है कानपुर की रहने वाली हिना बानो का जिनका विवाह दिलशाद अली नाम के लड़के से हुआ 4 वर्ष पहले फिरोजाबाद में जिसकी दो बेटियां हैं अलीना 3 वर्ष जेनब 1 वर्ष हिना बानो का कहना है दिलशाद अक्सर उसे दहेज के लिए मारता पीटता रहता है और बोलता है घर जाओ और पैसे लेकर के आओ रहा सवाल गरीब मां-बाप कहां से बेटी के ससुराल वालों का सपना पूरा करें इस पर कब कार्यवाही होगी ऐसे लोगों को कब जेल भेजा जाएगा ताकि बहन बेटियां अपने आप को ससुराल में सुरक्षित महसूस करें मामला फिरोजाबाद का है थाना राम गढ़ जहां पर हिना बानो द्वारा दि गयी तहरीर लेकिन दिलशाद पुलिस से सांठगांठ करके बचता बचाता रहा नौबत यहां तक आ गई की हिना बानो को मार पीट कर अधमरा कर दिया जिसकी सूचना हिना बानो के परिवार को मिली तो आनन-फानन में परिवार वाले फिरोजाबाद पहुंचे और पुलिस की मदद लेकर अपनी बेटी को कानपुर लेकर आए अब हिना बानो का कहना है कि मुझे न्याय मिले वरना ऐसे जिंदगी से क्या फायदा अब देखना यह है हिना बानो का दर्द कौन सुनता है कौन कार्रवाई करता है।
कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















