Advertisement

महिला पिंक चालको को आरटीओ में दिया गया प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन नारी सशक्तिकरण के अर्न्तगत कानपुर के आरटीओ कार्यालय में महिला चालको को एआरटीओ प्रवर्तन व आरआई के द्वारा प्रशिक्षित किया गया और उन्हें वाहन चलाने के नियमो की जानकारी दी गई।
एक अगस्त से चल रहे मिशन नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत माह के तीसरे सप्ताह पर आरटीओ कार्यालय में पिंक बस महिला चालको को प्रशिक्षित किया गया। आरआई अजीत सिंह ने वाहन चलाने को लेकर महिलाओ से जानकारी ली जिस पर उपस्थित महिलाओ ने पूर्ण जानकारी वाहन चलाने की बताई। आरआई ने कहा कि नियमो की अनदेखी ही दुर्घटना का कारण बनती है। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय अम्बुज ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अर्न्तगत 24 महिलाओ को प्रशिक्षित किया गया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh