Advertisement

180 व्यापारी सपा से जुड़े

कानपुर, समाजवादी व्यापार सभा कानपुर ग्रामीण द्वारा जिला स्तर की चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें की कानपुर ग्रामीण की सभी विधानसभाओं कार्यकारिणीं की समीक्षा भी हुई।साथ ही नए पदाधिकरी भी मनोनीत किये गए।सभी विधानसभाओं से 180 व्यापारी आज समाजवादी व्यापार से जुड़े।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता रहे।कार्यक्रम में तय हुआ की 15 सितंबर को मंडलीय सम्मेलन में कानपुर ग्रामीण से 500 व्यापारी एकत्रित होंगे।कानपुर ग्रामीण की हर विधानसभा में व्यापारियों, उनके परिजनों व कर्मचारियों का वोट बढ़वाने का काम किया जाएगा।हर बाजार में सपा के लिए व्यापारी टोली बनाकर प्रचार करेंगे।मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार में बैठे लोग व्यापारी को चोर समझने की मानसिकता रखते हैं।वो भूल गए हैं की व्यापारी भामाशाह है और राष्ट्र निर्माण में उसका अतुलनीय योगदान है।व्यापारी का कोई धर्म नहीं,व्यापारी सब का होता है,सबमें होता है।व्यापारी अपनी ताकत दिखाना जानता है और सरकारों को गिराना व बनवाना भी।आने वाले चुनाव में प्रदेश का व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएगा।व्यापारी सपा सरकार बनवाने का संकल्प ले चुका है।व्यापारी बढ़ते अपराध व इंस्पेक्टर राज से आक्रोशित है और अपराधमुक्त, उत्पीड़न मुक्त प्रदेश बनाने के लिए व्यापारी सपा पर विश्वास जताने को तैयार हैं।कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा की कानपुर ग्रामीण की सभी विधानसभाओं की हर बाजार में लगातार व्यापारी चौपालों का आयोजन कर भाजपा की पोल खोलने का काम सपा व्यापार सभा द्वारा किया जाएगा।अध्यक्षता कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की रही।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव कृपा शंकर त्रिवेदी,ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,महासचिव मो इमामुद्दीन,शेषनाथ यादव,राजेश सिंह,अजय गुप्ता,सोहन पाल,ऋषि पांडे,सोनू वर्मा आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh