Advertisement

मेट्रो एमडी कुमार केशव ने किया मेट्रो के कार्यों का निरीक्षण नवंबर में होना है मेट्रो का ट्रायल जनवरी मे जनता के लिए शुरू हो जाएगी मेट्रो

कानपुर शहर में तेजी से बढ़ रहे मेट्रो के कदमों की रफ्तार को परखने के लिए मेट्रो एमडी कुमार केशव कानपुर पहुचे। एमडी ने मोती झील से लेकर आईआईटी स्टेशन, मेट्रो यार्ड, मेट्रो डिपो, वर्कशॉप सहित 9 मेट्रो स्टेशनो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एमडी कुमार केशव ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि निर्माण कार्य के साथ इसके पैरलर में क्या काम अतिरिक्त हो सकते हैं जैसे सिग्नल, ट्रायल, टेलीकॉम वर्क शुरू होने वाला है।
सिविल वर्क 95% और सिस्टम लगभग 70 % तैयार हो चुका है। सिस्टम वर्क निर्धारित समय तक की अपना कार्य कर लेगा। सितंबर तक पहली मेट्रो कानपुर आ जायेगी और नवंबर में इसका ट्रायल होगा…इसके बाद रेलवे मेट्रो का ट्रायल करेगा जिसके बाद जनवरी तक कानपुर वासियों के लिए मेट्रो शुरू कर दी जाएगी… वही सेकंड फेस के तहत शहर में परेड चौराहा से लेकर नयागंज तक चार अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन का काम शुरू हो गया है। प्लानिंग के साथ कॉन्ट्रैक्ट बेस पर वर्क हो रहा है। शहर वासियों को दिक्कत ना हो इसलिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। दूसरे फेस का काम 3 साल तक चलेगा इसलिए लोग सहयोग करें।
बाईट- कुमार केशव, एमडी, मेट्रो रेल कारपोरेशन

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh