Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में सुनी खिलाड़ियों की समस्याएं

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी के नेतृत्व में जाजमऊ कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी दिवस को मनाया जाता है और इस दिन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं। वही खिलाड़ियों के साथ खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश सरकार आने के बाद खेलों को प्राथमिकता दी जाएगी और खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए सुविधा दी जाएगी। जिससे खिलाडी अच्छे खेल का प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का सम्मान बढ़ाएं। वही खिलाड़ियों ने अपनी समस्याओं और मांगो को लेकर सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। मुख्य रूप से उपस्थित उज़्मा इकबाल सोलंकी हाजी इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, ऐसन सोलंकी, मुमताज, सिंपल सिंह, एजाज शाह, सिद्धार्थ शर्मा, मनीष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh