कानपुर के श्याम नगर इलाके में स्थित चौधरी मैरिज लॉन में UNA एंटरटेनमेंट के बैनर तले मिस्टर एंड मिस इंटरनेशनल डिग्निटी 2021 नाम से मॉडलिंग शो का आयोजन किया गया जिसमें भारत देश के अलावा नेपाल से भी कई मॉडल्स ने शिरक़त की इस दौरान फैशन शो में कोविड गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से पालन किया गया, और सीमित मात्रा में शो के पास वितरित किए, शो शुरू होने से पूर्व मुख्य मार्ग पर कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक मेहमान को सेनेटाइज़ किया गया साथ ही उनका टेम्परेचर लेने के बाद ही उन्हें आयोजन स्थल पर प्रवेश दिया गया ।
फैशन शो के ऑर्गनाज़र उर्विल कटियार ने बताया कि इस शो को कराने का मकसद इतना सा है कि देश दुनिया मे हमारे यूपी का टैलेंट पहुँचे, इस शो में नेपाल से मॉडलिंग के प्रतिभागियों का आना हमारे लिए गर्व की बात है, जल्द अगले शो की घोषणा की जाएगी जोकि कानपुर से बाहर किसी अन्य शहर या प्रदेश में आयोजित किया जाएगा, अंततः 6 बजे शाम से शुरू हुए इस शो के रिजल्ट 10 बजे घोषित किए गए ।
इसी क्रम में मॉडल्स को जज कर रहे महागुरु गौरव कटियार ने प्रतिभागियों को उनके टैलेंट के आधार पर मार्क दिया, और उनके द्वारा रिजल्ट की घोषणा की गई । इस मॉडलिंग शो में विजेताओं के नाम की घोषणा होते ही सभी विजेता प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे, पहले फ़ीमेल मॉडल्स प्रतिभागियों के रिज़ल्ट घोषित किया गया, जिसमे टैग नम्बर 6 सुप्रिया कश्यप सेकेंड रनर अप घोषित की गई वही टैग नम्बर 7 वैष्णवी फस्ट रनर अप घोषित की गई, लेकिन फ़ीमेल मॉडल्स में इस शो की विजेता रही टैग नम्बर वन स्वेता शर्मा जिनके सर पर टाइटल और विजेता का ताज सजाया गया । वहीं मेल मॉडलिंग प्रतिभागियों में टैग नम्बर 14 युवराज ठाकुर को विनर घोषित किया गया, इसके साथ टैग नम्बर 11 सेकेंड रनरअप मोहित यादव, टैग नम्बर 16 फस्ट रनरअप अभिषेक पाल रहे ।
इस समारोह में अनस मंसूरी , रॉयल पटेल, राजा बाबू शर्मा, दीपक कुशवाहा ,वैभव झाह , गौरी बाजपाई , हरिओम गुप्ता , आरोही सिंह , सावंत श्रीवास्तव , आकाश तिवारी , करन सिंह , आन्या जयसवाल आदि कई प्रतियोगियों ने भाग लिया था । इस प्रतियोगिता के डिजाइनर अनुज कुमार सिंह , अरविंद सिंह आकाश सिंह , समीक्षा भिन्न-भिन्न शहर से आए थे। इस प्रतियोगिता के कोरियोग्राफर हर्षवर्धन सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत से बच्चों को सिखाया और प्रेरित किया था ।
संवाददाता सुमित कुमार


















