आज 29 अगस्त,राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित करने और हॉकी के जादूगर स्व.मेजर ध्यानचंद जी को भारत रत्न देने के लिए संजय वन किदवई नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सत्य देव पचौरी(सांसद, कानपुर नगर),बीना आर्या(जिलाध्यक्ष, भाजपा कानपुर दक्षिण), श्री असीम अरुण (पुलिस कमिश्नर,कानपुर नगर) , संजीव पाठक ,(क्षेत्रीय संयोजक क्रीड़ा भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश) तथा सुमित मिश्रा( प्रान्त अध्यक्ष,क्रीड़ा भारती) एवं अरुण दुबे( विभाग संयोजक)ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।कार्यक्रम में कानपुर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में पहुंचाने वाले सात खिलाड़ियों को कानपुर खेल रत्न देकर सम्मान किया गया । इन खिलाड़ियों में अंकित राजपूत (क्रिकेट),गीता टंडन कपूर (टेबल टेनिस),काव्या गुप्ता (नन्ही जलपरी),अभिषेक यादव (टेबल टेनिस), अमरेश सिंह(शूटिंग एवं टेबल टेनिस, दिव्यांग वर्ग),नंद किशोर ओझा(योग) से कैंसर पर विजय प्राप्त करने वाले,नरेश रावल नेपाल में (टेबल टेनिस कोच) आदि का अतिथियों ने सम्मान किया।
क्रीड़ा भारती के इस हस्ताक्षर अभियान में कानपुर के सभी खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में 3000 से 4000 लोगो ने प्रतिभाग किया जिसमें खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों तथा क्षेत्रीय जनता अलग-अलग जगह टीम बनाकर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग खेल प्रदर्शन में भाग लिया तथा वहां आये सभी खेल प्रेमियों ने विभिन्न खेलो का आनन्द लिया, हस्ताक्षर अभियान में खिलाड़ियों के साथ साथ क्षेत्रीय जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।मंच के ठीक सामने बच्चों के द्वारा योग का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला है ।प्रदर्शन को देख लोग प्रभावित हुए ।इसी क्रम में तलवारबाजी की टीम ने पूरे जोश के साथ अपनी कलाइयों की जादू से तलवारबाजी का प्रदर्शन किया, हॉकी , मार्शल आर्ट, जूडो,कराटे ताइक्वांडो,टेबल टेनिस बैडमिंटन,नानचाकू ,फुटबॉल आदि सभी खेल के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि जी और विशिष्ट अतिथि ने परिचय प्राप्त किया और सेल्फी भी खिंचाई सभी एसोसिएशन के अधिकारी गण अपनी टीम के साथ इस खेल दिवस के शुभ अवसर पर खेल मेले में सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल का प्रदर्शन किया और खेल से संबंधित पूछे गए प्रश्न का उत्तर देकर खूब सारे इनाम प्राप्त किए। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण जी ने इस तरह के खेल मेलो का आयोजन निरंतर करते रहने का आह्वान किया तथा माननीय सांसद श्री सत्य देव पचौरी ने सभी को नित्य प्रतिदिन खेल खेलने को कहा और माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा खेल के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के बारे में बताया, क्षेत्रीय संयोजक क्रीड़ा भारती संजीव पाठक जी ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक 2020 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से मिल कर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सभी से निवेदन किया कि आप सभी खिलाड़ी एक वर्ष में 75 स्कूलों में जा कर बच्चो से मिले एयर उनको प्रोत्साहित करें और क्रीड़ा भारती ने पूरे देश के 130 करोड़ जनता को खेल से जोड़ने का लक्ष्य लिया ताकि अगले आने वाले 10 वर्षों में मेरा देश ओलिम्पिक में प्रथम आये।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती प्रमिला पांडे (महापौर ),अरुण पाठक जी (स्नातक विधायक),महेश त्रिवेदी जी (विधायक ), डीसीपी कानपुर दक्षिण-रवीना त्यागी जी,भाजपा जिला अध्यक्ष बीना आर्या जी, रजत आदित्य दीक्षित, अनिता गुप्ता जी,शिव राम सिंह जी, विनोद मिश्रा जी, प्रमोद अग्रहरि बार्डर,पार्षद गण श्री प्रमोद जायसवाल जी, श्रीअनूप शुक्ला जी, श्री संदीप जायसवाल जी, जितेंद्र सचान जी, श्री मनोज राठौर जी, मण्डल अध्यक्ष श्री गिरीश बाजपाई जी, श्री अखिलेश अवस्थी जी, सोमनाथ तिवारी जी,अनुराग शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील सिंह(महानगर अध्यक्ष), आशुतोष सत्यम झा, केशव द्विवेदी (महानगर उपाध्यक्ष),कमलेश यादव ,सतेन्द्र यादव, सुनीता यादव, सुनील शुक्ला,संजीव शुक्ला,विनीता यादव ,अभिषेक मिश्र नूतन,प्रदीप मिश्र,सभाजीत अभिषेक श्रीवास्तव,नीलम गुप्ता , राहुल शुक्ला,सौरभ गौड़, बबूल, कुलदीप कुमार, अविनाश यादव, रमेश यादव, वैभव गौड़ अनिल कुशवाहा सत्य प्रकाश ,राहुल कनौजिया विभिन्न खेलों के कोच एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे..



















