Advertisement

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु परिषद ने सरकारी कार्यालयों में रोस्टर लागू करने की मांग जिलाधिकारी से की-राजा भरत अवस्थी

कानपुर नगर में कोरोना संक्रमण जिस तरह से फैल रहा है, के बचाव के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने जिलाधिकारी श्री विशाख जी अय्यर को पत्र लिखकर सभी सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता के साथ रोस्टर लागू करने की मांग की है, साथ में सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाने की मांग की है। जैसा कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने अपने पत्र के माध्यम से सभी जिलों में रोस्टर लागू करने के निर्देश सभी विभागाध्यक्ष व जिलाधिकारियों को दिए हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh