Advertisement

कानपुर रिजर्व पुलिस लाइन मे 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

कानपुर पुलिस लाइन में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन किया गया।
73 वें गणतंत्र दिवस को पूरे जोश और उत्साह के साथ जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर के मंडल आयुक्त डॉ राजशेखर पुलिस लाइन पहुंचे जहां पर पुलिस बल के विभिन्न अंगों ने उन्हें सलामी दी।
इस मौके पर कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर, पुलिस कमिश्नर कानपुर विजय सिंह मीना समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यहां मौजूद रहे।
फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड महिला पुलिसकर्मी आरआरएफ समेत तमाम सुरक्षाबलों ने गणतंत्र दिवस के आयोजन में शिरकत की। इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा, कि गणतंत्र दिवस और इसके महत्व को लोगों को समझना चाहिए और चूंकि लोकतंत्र का पर्व विधानसभा चुनाव सामने है। ऐसे में सभी मतदाताओं को आगे आकर अपने मत का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए।

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh