Advertisement

गणतंत्र दिवस पर्व पर खिचड़ी वितरण का किया विशाल आयोजन

कानपुर 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी पप्पू निगम के नेतृत्व में सीसामऊ चैराहे पर तीसरा विशाल खिचड़ी वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
समाजसेवी पप्पू निगम ने कहा कि हर वर्ष की भााति इस वर्ष भी तहरी वितरण किया गया। मन को शांति और अपार खुशी व आनन्द का अनुभव होता है। समाज के हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे आकर मदद करनी चाहिए।
समाजसेवी पप्पू निगम ने कहा कि अपने लिये तो दुनिया में हर व्यक्ति जीवन जीता है जो जीवन दूसरों के लिए जीया जाता है उसका अपना आंनद होता है। सीसामऊ चौराहे पर हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल तहरी वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनीता निगम ,पप्पू निगम,पंकज श्रीवास्तव, गुड्डन द्विवेदी संजय शर्मा अभिनव श्रीवास्तव अजय चौरसिया तासु श्रीवास्तव, संजय डबला,आदि लोग मौजूद रहे ,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh