Advertisement

समाज की सेवा ही असली धर्म : देवकी नंदन ठाकुर

हर व्यक्ति को समाज की सेवा करनी चाहिए , समाज की सेवा ही असली धर्म है और सही कर्तव्य । यह उदगार आज सदगुरुदेव देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज ने कानपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान व्यक्त किए । विश्व शांति सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन देवकी नंदन ठाकुर जी ने लोगों के समाज के प्रति कर्तव्य को कैसे निभाना है यह बताया । मोती झील लॉन में 28 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक चलने वाली इस  भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचे । यहां भजन कीर्तन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh