पश्चिमी देश ” गिनी ” में मर्चेंट नेवी के 26 क्रू मेंबर को तीन माह से बनाया गया बंधक, कानपुर से नेवी ऑफिसर “रौशन” के परिजनों ने भारत सरकार से बेटे को मुक्त कराने की लगाई गुहार
परिजनों से मिलने पहुंचे शहर सांसद सत्यदेव पचौरी – हर संभव मदद का दिलाया भरोषा…..
तेल चोरी के आरोप में पिछले तीन माह से पश्चिमी देश गिनी में भारतीय मर्चेंट नेवी का शिप है बंधक
पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में बंधक 26 क्रू मेंबरों में कानपुर का रौशन अरोड़ा भी है शामिल
लगभग तीन माह से बंधक हैं सभी क्रू मेंबर
कच्चा तेल चोरी करने का लगा है सभी पर आरोप
रौशन अरोड़ा ने खुद फोन पर परिजनों को दी जानकारी,
– परिवार लगा रहा भारत सरकार से मदद की गुहार
कानपुर नगर 7 नवंबर। भारतीय मर्चेंट नेवी के एक्सेप में तैनात कुल 26 सदस्यों को पश्चिमी अफ्रीकी देश “गिनी” के द्वारा बीते 3 माह से शिप समेत क्रू मेंबरों को बंधक बनाया गया है. बीते रविवार को बंधक बनाए गए भारतीय मार्चेंट नेवी के असिस्टेंट ऑफिसर रौशन अरोड़ा ने अपने घर पर फोन करके इस बात की जानकारी अपने परिवार वालों को दी है जिसके बाद से ही कानपुर के गोविंद नगर में रहने वाला रौशन अरोड़ा के परिवारीजनों का अपने बेटे को खतरे में पाकर रो-रो कर बुरा हाल है और अपने बेटे को मुक्त कराने के लिए लगातार भारत सरकार से गुहार लगा रहा है।
आपको बताते चलें कि कानपुर के गोविंद नगर लेबर कॉलोनी में रहने वाले रौशन अरोड़ा मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर पद पर कार्यरत हैं परिवार वालों की माने तो उनके पास बेटे रौशन ने बीते शनिवार को फोन करके इस बात की जानकारी दी है कि पश्चिमी अफ्रीकी के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी के एक शिप के क्रू मेंबर की टीम को पिछले 3 माह से बंधक बना कर रखा गया है जिनपर कच्चा तेल चोरी का आरोप लगा है। आपको बताते चले कि मिली जानकारीनुसार शिप में कुल 26 सदस्य तैनात है जिसमें 16 भारतीय हैं। रौशन ने इस बात की भी जानकारी अपने परिवार वालों को दी है कि जुर्माना भरने के बावजूद भी उन्हें व उनकी टीम को नहीं छोड़ा जा रहा है। ऐसे में उनकी जान पर खतरा लगातार बना हुआ है। इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो बेटे को खतरे में देखकर परिवार वालों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार वाले अपने बेटे को छुड़ाने के लिए भारत सरकार से अब गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रौशन के परिवार वालों की माने तो बेटे के बताने के मुताबिक उनका शिप वापस भारत की तरफ आ रहा था।
इसी दौरान रास्ते में “गिनी ” देश की मर्चेंट नेवी के अफसरों ने उनको रोक लिया 15 अफसरों को “मालाबो” में कैद कर लिया गया। साथ ही अन्य 11को जहाज में ही नजर बंद कर लिया गया। वही उन्होंने बताया कि इस घटना के तीन माह बीत चुके है मगर उसने अपने घर वालो को अभी तक जानकारी नहीं दी थी। मगर अब जबकि गिनी नेवी अफसर पकड़े गए सभी क्रू मेंबर को नाइजीरिया नेवी को सौंपने वाले हैं तो रौशन व उनकी क्रू टीम के अपनी मुक्त होने के हौसले टूटते नज़र आरहे है जिसके बाद से सारे लोग दहशतज़दा है वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने शिप कंपनी के अधिकारियों से भी इस पूरे मामले पर जब बात की तो उन्होंने नाइजीरिया व गिनी देशों के अफसरों के संपर्क में होने की बात की बात बताई है साथ ही भारत सरकार के पीएम ऑफिस से भी मामले को संज्ञान में लिया गया है। वही परिजन हर कीमत पर अपने बेटे को भारत सरकार से मुक्त कराने की मांग कर रहे है है।
वहीं इस बात कि जानकारी पता चलते ही कानपुर से BJP सांसद सत्यदेव पचौरी भी रौशन अरोड़ा के परिजनों से मिलने पहुंचे और दुःखी परिवार को सांत्वना के साथ हर संभव मदद का भरोसा देते हुए रौशन को सकुशल वापस लाने का दिया आश्वासन भी दिया है


















