Advertisement

कानपुर नगर के विधि कॉलेजों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ संपन्न

कानपुर नगर के विधि कॉलेजों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ संपन्न सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर सुशील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में वीएसएसडी लॉ कॉलेज, नवाबगंज एवं बीएनडी लॉ कॉलेज माल रोड कानपुर नगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में वीएसएसडी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ विपिन कौशिक, विभागाध्यक्ष डॉ अजय भूपेंद्र जयसवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीन कुमार शुक्ला एवं बीएनडी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ विवेक द्विवेदी, विभागाध्यक्ष वी.एस. त्रिपाठी, मोनिका यादव महिला कल्याण अधिकारी एवं पीएलवी उपस्थित रहे। उक्त शिविर में सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 9 नवंबर 2022 से 11 नवंबर 2022 तक विशेष लोक अदालत एवं दिनांक 12 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संदीप जैन की अध्यक्षता में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह- समझौता के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाओं एवं महिला कल्याण अधिकारी द्वारा प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
इसी क्रम में सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ,पीएलवीगण व पैनल अधिवक्तागण द्वारा कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर व डोर टू डोर कैंपेन चलाकर आम जनमानस को जागरूक किया गया एवं एंटी क्राइम ब्यूरो सामाजिक संस्था के सहयोग से प्रचार वाहन चलाकर कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पंपलेट वितरित करते हुए आम जनमानस को जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh