उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष रह चुके पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडी बॉबी पाठक को टेबल टेनिस संघ का अध्यक्ष चुना गया है,,,,संजीव पाठक उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के पहले गैर आई ए एस तथा कानपुर के पहले अध्यक्ष बने है,,,10 नवंबर को लखनऊ में हुई ए जी एम बैठक में संजीव पाठक को उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ का अध्यक्ष बनाया गया है,,,
संजीव पाठक को अध्यक्ष बनाए प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने बड़े ही हर्ष के साथ उनका स्वागत सम्मान किया,,,इस अवसर पर एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कॉमन वेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के चेयरमैन विवेक कोहली व अंतरराष्ट्रीय खिलाडी गीता टंडन कपूर उपस्थित रहे,,,
नए अध्यक्ष संजीव पाठक ने बताया कि खेल प्रतिभा को निखारने के लिए इसको और ऊंचाई पर ले जाने का काम किया जाएगा,,,जिससे हमारे खिलाडी नेशनल व इंटरनेशनल मेडल जीतकर कानपुर का नाम उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश व दुनिया में नाम रोशन करें,,,


















