– डीएवी कालेज कानपुर के सभागार में हो रही दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को समापन समारोह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ गौरवेन्द्र स्वरूप , कुमकुम स्वरूप भी उपस्थित रहीं।
आपको बताते चलें कि, विदेशी नीतियों के 75 वर्ष की उपलब्धियां एवं संभावनाओं के सेमिनार के दौरान वक्ताओं ने विदेश नीति के विकास क्रम में आने वाली चुनौतियों और इसके समाधानों को विस्तृत रूप में प्रस्तुत किया। वहीं, भारत की विदेश नीति की चुनौतियों पर केन्द्रित होते हुए बताया गया कि, भारत की पिछले 75 वर्षों की विदेश नीति में काफी परिवर्तन हुए हैं। इस दौरान 6 शोध पत्रों का भी व्याख्यान किया गया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन


















