मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान मे बाल दिवस की पूर्व संध्या पर चाचा नेहरू पर सुलेख और कला प्रतियोगिता का आयोजन एवं खाद्य सामग्री का वितरण मिशन मुस्कान पाठशाला सरसैय्या घाट कानपुर मे हुआ ।
संस्था लगातार समाजिक कार्यो मे निस्वार्थ भाव से कार्यरत रहती है उसी क्रम मे यह आयोजन हुआ लगभग 100 बच्चो ने कार्यक्रम मे सिरकत की ।
प्रदेश अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ने बताया कि गरीब और निराश्रित बच्चो के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता मे है उसका निर्वाहन करने का प्रयास सदैव जारी रहता है।
भविष्य मे गरीब बच्चो के लिए कई उपयोगी कार्यो का क्रियान्वयन किया जाएगा।
हमारी संस्था अपने 9वें वर्ष मे कार्य कर रही है हम अपने सभी युवा साथियो का उनके साथ एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते है और आगे भी साथ रहकर ऐसे ही संगठन को मजबूती प्रदान करते रहे ऐसी कामना करते है।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्री श्रीकृष्ण दीक्षित बड़ेजी ( प्रदेश संयोजक नमामि गंगे ) का सानिध्य हम प्राप्त हुआ कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्री शंकर दयाल दुबे ,प्रदेश अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ,अजय शर्मा,धीरेन्द्र बाजपेयी,अजय अवस्थी, विक्रम गुप्ता ,विक्रम अवस्थी,अंकित गुप्ता, प्रदीप कौल,अनुज मिश्रा,सुजीत शर्मा, अनिल सैनी,हितेश अग्रवाल,गौरव त्रिपाठी,आशीष गुप्ता,हर्ष अवस्थी,आयुष शर्मा,शिब्रत श्रीवास्तव,रितेश सिंह आदि रहे।
बाल दिवस की पूर्व संध्या पर चाचा नेहरू पर सुलेख और कला प्रतियोगिता का आयोजन


















