कानपुर,गोल्डन लायनेस ईस्ट क्लब ने बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ उत्सव मनाया,जिसमें पहले राष्ट्रगान गाया गया तत्पश्चात खेलकूद कराए गए।बच्चों को ऐसे खेल खिलाए गए जिससे छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।बैलून,गेंद आदि से नए-नए खेल बच्चों ने खेलें जिससे बच्चे बहुत ही प्रसन्न एवं उत्साहित हो गए।क्लब की अध्यक्ष अर्पणा सिंह एड एवं वाइस एमसीसी हेमलता शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए एवं आशीष वचन दिए।क्लब के अन्य सदस्यों ने तालियां बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।संपूर्ण कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिका रश्मि सिंह, अध्यापक सौरभ एवं रेखा ने पूर्ण रूप से सहयोग किया।
गोल्डन लायनेस ईस्ट क्लब ने बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ उत्सव मनाया


















